Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, पुल से ऊपर बहा पानी, नरसिंहपुर-जबलपुर सड़क मार्ग बंद

नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में झांसीघाट के पुल पर नर्मदा नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने के कारण गोटेगांव से होकर जाने वाले नरसिंहपुर-जबलपुर सड़क मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। जिले के गोटेगांव तहसील से जबलपुर सड़क मार्ग पर नर्मदा नदी के झांसीघाट पर आज सुबह पुल के ऊपर लगभग 15 फिट पानी था। यहां कार्यरत पुलिस कर्मचारियों के अनुसार आज शाम तक पानी कम होने की संभावना होगी।

ऐसे में नरसिंहपुर से गोटेगांव होकर जबलपुर जाने वाला झांसीघाट का सड़क मार्ग बंद रहेगा। पुलिस के अनुसार जबलपुर स्थित बरगी बांध के गेट खुलने के कारण नर्मदा का जलस्तर अत्यधिक बढा है जिसके कारण पुल भी डूब गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.