Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

हिमाचल: हमीरपुर में मजार की दीवार पर क्यों चला बुलडोजर? सामने आई वजह

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में सोमवार को एक मजार की अवैध दीवार को वन विभाग ने गिरा दिया. यह मजार हमीरपुर के दरुही गांव में है. इस मजार के पास एक दीवार वन विभाग की जमीन में बनी थी. इस दीवार को अवैध बताते हुए हमीरपुर प्रशासन ने वन विभाग से कार्रवाई करने को कहा था. इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने दीवार को बुलडोजर से गिरा दिया.

लखदाता पीर की यह मजार है. इसकी दीवार वन विभाग की जमीन पर बनी थी. इसकी जानकारी होने पर हमीरपुर प्रशासन ने वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया. इसके बाद वन विभाग की टीम दल-बल के साथ दरुही गांव पहुंची और अवैध दीवार को गिरा दिया. वन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी.

इलाके में पुलिस बल तैनात

एक अधिकारी के मुताबिक, दीवार को हटा दिया गया है. कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी है. हालांकि, एहतियातन इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि शहर में कोई भी उपद्रव फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हमीरपुर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और बीजेपी के दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर का गृह जिला भी है.

मस्जिद विवाद को लेकर सियासत गरमाई

हिमाचल प्रदेश के शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच, हमीरपुर में मजार की दीवार गिरने की खबर खूब चर्चा बटोर रहा है. हालांकि, संजौली मस्जिद विवाद के बाद शहर में भारी पुलिसबल की तैनाती है. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, माहौल पूरी तरीके से शांतिपूर्ण है. किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है. शहर के कार्यालयों में कर्मचारी दफ्तर जा रहे हैं. पर्यटक भी पहुंच रहे हैं.

11 सितंबर को संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर हिंदू संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को निशाना बनाते हुए पथराव किया था, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था. पुलिस ने इस मामले में 50 से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.