Breaking News in Hindi

बिल की वसूली करने आते बिजली कर्मी, तो बंदूक से धमकाता था, अब लाइसेंस होगा निरस्त

 ग्वालियर। पहाड़गढ़ क्षेत्र के थाटीपुरा गांव के राकेश जाटव पर बिजली बिल का बकाया है, लेकिन राकेश अपने लाइसेंसी शस्त्र को दिखाकर वसूली करने वाली बिजली कंपनी की टीम को डराता है। इससे परेशान बिजली कंपनी ने कलेक्टर से शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र लिखा।

कलेक्टर ने इस मामले में राकेश जाटव के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने का कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें बताया कि वह बिजली बिल को लेकर लगातार सूचनाएं देने के बाद भी जमा नहीं किया गया, वहीं शस्त्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसलिए लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

जमीनी विवाद में गोली चली, सिर को छू कर निकली

एक अन्य घटनाक्रम में बीती रात सिथौली में जमीनी विवाद को लेकर गोली चल गई। स्थानीय निवासी गिरजा गुर्जर और उनके दो भतीजों के बीच जमीन को लेकर बीते काफी समय से विवाद चल रहा था।

इसी के चलते मंगलवार की रात को दोनों पक्षों में फिर बहस छिड़ गई। बातचीत से विवाद इतना बढ़ा कि गिरजा के भतीजों ने उस पर चोली चला दी जो उसके सिर के पास से छू कर निकल गई।

आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...