Breaking News in Hindi

थाने में घुसीं 6 महिलाएं, टेबल पर रखीं शराब की बोतलें उठाकर भागीं… पुलिस ने 4 को धर दबोचा

बिहार के समस्तीपुर में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां कचरा उठाने वाली छह महिलाएं थाने के अंदर घुसीं. वहां टेबल पर रखीं शराब की बोतलें उठाईं और भाग गईं. लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उन्हें ऐसा करते देख लिया. तुरंत महिलाओं का पीछा किया गया. चार आरोपी महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया. बाकी दो अभी भी फरार है. उनकी तलाश जारी है.

घटना कल्याणपुर थाने की है. कचरा उठाने वाली 4 महिलाओं ने यहां मालखाने में जब्त कर रखी गई शराब पर ही हाथ साफ कर दिया. लेकिन शराब चुरा कर ले जा रही महिलाओं पर एक पुलिसकर्मी की नजर पड़ गई. इसके बाद खदेड़ कर पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया. हालांकि, दो महिलाएं भागने में सफल रहीं. पुलिस ने मालखाने से चुराई गई शराब की बोतलें भी बरामद कर ली हैं.

कचरा चुनने वाली महिलाओं ने इस घटना को मंगलवार को अंजाम दिया. आरोपी महिलाओं में समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पेठियागाछी के वार्ड 3 निवासी ननकी राय की पत्नी रूपा देवी, रामचंद्र राय की पत्नी सीता देवी, मो. शमशेर की पत्नी जीनत परवीन एवं अशोक शाह की पत्नी शनिचरी देवी शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक, मालखाने से शराब चुराने के बाद महिलाओं ने थाने के पीछे स्थित गाछी में थाने की बाउंड़्री के पास ही पत्तों की ओट में इसे छुपा कर रखा था. पूछताछ में महिलाओं के बताने के बाद पुलिस ने शराब की बोतलें बरामद कीं. इस संबंध में डीएसपी ने बताया- कचरा चुनने वाली महिलाओं ने 16 लीटर शराब चुराई थी, जिसे बरामद कर लिया गया है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

थाने के सीसीटीवी फुटेज से चोरी में शामिल अन्य महिलाओं की पहचान की जा रही है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गिरफ्तार हुईं चार महिलाओं ने बताया- उन्होंने कल्याणपुर थाने की पीछे की बाउंड्री पर गिरे पेड़ के सहारे थाने के परिसर में प्रवेश किया. उसके बाद मालखाने की खिड़की से शराब की बोतलें चुराई. कुछ महिलाएं खिड़की से शराब की बोतल निकालने में लगी हुई थीं जबकि कुछ उसे बाउंड़्री के पार पहुंचा रही थीं. बाउंड्री के पार खड़ी महिलाएं उसे छुपाने में लगी हुई थीं.

पुलिसकर्मी ने मचाया शोर

लेकिन महिलाओं की इस हरकत पर एक पुलिसकर्मी की नजर पड़ गई. उसने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया. साथी का शोर सुन बाकी के पुलिसकर्मी दौड़ कर मालखाने के पीछे पहुंचे. पुलिसकर्मियों को आता देख महिलाएं भागने लगीं, जिसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. जबकि दो महिलाएं भागने में सफल रहीं. दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...