Breaking News in Hindi

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा बाइक को कार ने मारी टक्कर मां और बेटा घायल, ताई की मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आने वाले पनिहार थाना क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार की देर रात को मां और ताई के साथ ग्वालियर लौट रहे बाइक सवार को कार ने जोरदार टक्कर मार दी, आपको बता दें की कार की टक्कर से युवक की ताई की मौत हो गई है और उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी कैमरा देखकर कार चालक की तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय धंती बाई अपनी देवरानी कस्तूरी बाई और भतीजे रवि पाल के साथ वीरपुर बांध के पास शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। यहां पर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से तीनों अपने गांव सुभाषपुरा जा रहे थे, इसी दौरान पनिहार इलाके में हाईवे पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे रवि अपनी मां और ताई के साथ उछलकर दूर जाकर सड़क पर गिर गया। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी, इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में  घंती बाई की मौत हो गई अस्पताल में कस्तूरी और उसके बेटे रवि पाल का इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...