Breaking News in Hindi

कानपुर: अचानक बम फटने जैसी आवाज…फैक्ट्री से उठने लगीं आग की लपटें, मची चीख-पुकार; हादसे में 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर रनियां में फोम से गत्ता बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं, 6 घायल हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगने से फैक्ट्री मलबे में बदल गई है. जिस फैक्ट्री में आग लगी, वह खानपुर खड़ंजा में है.

फैक्ट्री में फोम से गत्ता बनता था. शनिवार सुबह फैक्ट्री में रखे सिलिंडर ब्लास्ट कर गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक ही उन्हें बम जैसे धमाके सुनाई दिए. वे लोग फैक्ट्री की ओर भागे-भागे आए. उन्होंने देखा कि फैक्ट्री को आग की लपटों ने घेर लिया है. इसकी सूचना तत्काल दमकल व पुलिस को दी गई.

मौके पर पहुंचे अधिकारी

मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां और पुलिस की टीम पहुंचीं. फैक्ट्री के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया. इनमें से 6 की मौत हो गई. वहीं, घायलों को उपचार के लिए कानपुर जिला अस्पताल भेजा गया. हादसे की जानकारी होते ही डीएम आलोक सिंह, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय, सीओ तनु उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे.

जेसीबी से हटाया गया मलबा

मलबे को हटाने के लिए जेसीबी और हाइड्रा मशीन भी मंगाई गईं . गैस कटर से लोहे की चादर काटकर लोगों को बाहर निकाला गया. जानकारी के मुताबिक, बिना फायर एनओसी के यह फैक्ट्री चल रही थी. एक अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री मालिक से पूछताछ की जाएगी.

आग को बुझाने में पांच घंटे से ज्यादा समय लगे

स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में फोम के कई गत्ते रखे हुए थे. सिलिंडर ब्लास्ट के बाद इन गत्तों में आग लग गई. ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री की दीवार गिर गई, जिसमें कुछ मजदूर दब गए. फैक्ट्री का नाम आरपी पॉलिपैक है. आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को पांच घंटे से ज्यादा का समय लग गया. यह हादसा सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन