Breaking News in Hindi

खंडवा में दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पटाखों के ब्लास्ट से खलबली

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में सागफाटा-डोंगरगांव रेलवे स्टेशन के बीच दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रही एक स्पेशल ट्रेन गुजरने के दौरान पटाखों के ब्लास्ट से खलबली मच गई। इसको लेकर आरपीएफ व अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गई है। मामले में कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है। रेलवे ने इस मामले को बेहद संवेदनशीलता से लिया है।

जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रही स्पेशल ट्रेन 18 सितंबर को करीब 2.30 बजे गुजरी तो अचानक पटाखों के लगातार ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। इस पर सागफाटा स्टेशन पर लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को मेमो दिया। सागफाटा में वैसे तो यह ट्रेन रुकती नहीं है लेकिन घटना की जानकारी देने के लिए कुछ देर ट्रेन को रोका गया। इसके बाद भुसावल रेलवे स्टेशन मैनेजर को भी शिकायत दर्ज करवाई।

घटना के करीब दो दिन तक रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन मामला उजागर होने के बाद आरपीएफ कमांडेंट भुसावल सहित विभिन्न जांच एजेंसियों ने इसको गंभीरता से लेते हुए शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर रेलवे कर्मचारियों से संदेह के आधार पर पूछताछ भी की जा रही है। इस मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए फिलहाल रेलवे व जांच एजेंसी के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

आरपीएफ से लेकर के पीडब्ल्यूआई व स्टेशन मैनेजर सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मामले में गोपनीय जांच की बात कही जा रही है। कार्रवाई व जांच को पूरी तरह से गुप्त रखा गया। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल के फोटो वीडियो व जांच के दौरान मिली जानकारी को मीडिया से दूर रखने के सख्त निर्देश रेलवे कर्मचारियों खास तौर से आरपीएफ को दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप