Breaking News in Hindi

स्मार्टचिप कंपनी एक अक्टूबर से नहीं करेगी आरटीओ का काम, वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों की बढ़ेगी परेशानी

भोपाल। वर्ष 2001 से प्रदेश के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और जिला परिवहन कार्यालय(डीटीओ) में बनने वाले ड्राइविंग लाइसेंस व पंजीयन कार्ड प्रिंट करने काम देख रही स्मार्टचिप कंपनी के प्रदेश भर के 428 कर्मचारी एक अक्टूबर से आरटीओ-डीटीओ संबंधी काम नहीं करेंगे। दरअसल इस कंपनी का टेंडर 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। अभी तक परिवहन विभाग ने कंपनी का काम आगे नहीं बढ़ाया है। वहीं कंपनी भी काम करना नहीं चाह रही है।

सूत्रों के अनुसार कंपनी परिवहन विभाग से बकाया राशि मांग रही है। बताया जा रहा है कि करीब 70 करोड़ रुपये से अधिक राशि परिवहन विभाग को कंपनी को देना है। इस कारण कंपनी आगामी समय के लिए अपना हाथ खींच रही है। वहीं परिवहन विभाग भी स्मार्टचिप संबंधी काम के लिए नई एजेंसी की तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक ऐसी एजेंसी नहीं मिली है जो आरटीओ व डीटीओ का ऑनलाइन काम पूरी तरह से संभाल ले।
ऐसे में परिवहन विभाग यदि 30 सितंबर के बाद यानी एक अक्टूबर से कंपनी का काम आगे नहीं बढ़ाता है तो परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों का पंजीयन कार्ड प्रिंट करने का काम बंद हो जाएगा। यहां पर यह भी गौरतलब है कि नवरात्र, दशहरा, दीपावली तक प्रदेश भर में सैकड़ों वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में समय पर कार्ड प्रिंट नहीं होने से लोगों की परेशानी तय है।
इस संबंध में अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा का कहना है कि कोई नई एजेसी नहीं मिली है। स्मार्टचिप कंपनी के अधिकारियों से बात चल रही है। संभवत: आगामी दिनों में स्मार्टचिप को ही काम दिए जाने पर बात बन सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...