Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

क्या Book My Show के सीईओ होंगे गिरफ्तार? लगा Coldplay कॉन्सर्ट के टिकट ब्लैक करने का आरोप

क्या आपने भी कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के लिए टिकट खरीदने की कोशिश की? काफी जद्दोजहद के बावजूद आपको इसका टिकट नहीं मिल सका? इतना ही नहीं अब जो टिकट अवेलबल हैं, उनकी कीमत हद से ज्यादा है. ऐसे में मुंबई पुलिस को इन टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग होने का अंदेशा है और इसलिए उसने ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म ‘बुक माय शो’ के सीईओ को समन किया है.

‘बुक माय शो’ का मालिकाना हक बिग ट्री एंटरटेनमेंट प्राइवेट के पास है. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) ने कंपनी के सीईओ आशीष हेमराजानी और एक सीनियर टीम मेंबर को समन भेजा है. उन पर मुंबई में होने वाले कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के टिकटों की कथित ब्लैक मार्केटिंग करने का आरोप है. मुंबई पुलिस ने उन्हें शनिवार को पेश होने के लिए कहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.