Breaking News in Hindi

गौतम गंभीर का 20 साल पुराना ‘ज़ख्म’ भरा, विराट कोहली को गले लगा लिया

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में जैसे ऋषभ पंत ने चौका लगाया, टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत मिली. ऐतिहासिक इसलिए क्योंकि भारतीय टीम ने महज ढाई दिन में इस मैच को जीता. इस टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 35 ओवर हो पाए, इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन एक भी ओवर नहीं फेका जा सका. इसके बावजूद टीम इंडिया ने आखिरी दो दिनों में बांग्लादेश को धराशाई कर दिया. भारतीय टीम की ये जीत हर खिलाड़ी और फैंस के चेहरे पर मुस्कान लेकर आई लेकिन इन सब से ज्यादा ये जीत गौतम गंभीर के लिए बेहद स्पेशल रही. वो इसलिए क्योंकि इस जीत के साथ ही उनका 20 साल पुराना जख्म भी भर गया. आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये मामला है क्या?

गौतम गंभीर का 20 साल पुराना ‘ज़ख्म’ भरा

कानपुर में जैसे ही टीम इंडिया ने विजयी पताका लहराई उसके साथ ही बतौर हेड कोच गौतम गंभीर पहली टेस्ट सीरीज जीत गए. वैसे खिलाड़ी के तौर पर गौतम गंभीर के लिए टेस्ट सीरीज बेहद ही खराब रही थी. गंभीर ने साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई उस सीरीज में टीम इंडिया अपने ही घर पर 1-2 से हार गई थी. हालांकि गंभीर को उस सीरीज में एक ही मैच खेलने का मौका मिला. वो ब्रेबॉर्न टेस्ट में खेले जिसे टीम इंडिया ने जीता लेकिन गंभीर उस मैच की दो पारियों में कुल 4 ही रन बना पाए. लेकिन बतौर हेड कोच उनका टेस्ट डेब्यू कमाल रहा है और वो पहली ही सीरीज में क्लीन स्वीप कर जीते हैं.

रोहित शर्मा ने भी जीत के बाद गौतम गंभीर को सलाम किया. रोहित ने कहा कि वो गौतम गंभीर के साथ काफी क्रिकेट खेले हैं. उनकी मानसिकता ये है कि वो खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की इजाजत देते हैं. ये अभी शुरुआती दिन हैं लेकिन शुरुआत कमाल है.

आगे है ‘गंभीर’ चैलेंज

भारतीय टीम अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में और मजबूत हो गई है. वो नंबर 1 पोजिशन पर है. लेकिन गौतम गंभीर का असली टेस्ट अब शुरु होगा. टीम इंडिया को अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले 8 टेस्ट मैच खेलने हैं. ये टेस्ट मैच भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली टीमों से हैं. टीम इंडिया को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और उसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....