Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पंजाब में भी BJP की टेंशन बरकरार, इस्तीफा देने के बाद बनाई दूरी, दिल्ली में जमे सुनील जाखड़

हरियाणा में वोटिंग से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लगातार झटके लग रहे हैं. करीब 8 महीने पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए अशोक तंवर ने पार्टी का दामन छोड़कर फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है. हरियाणा से सटे पंजाब राज्य में भी बीजेपी की स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है, यहां सुनील जाखड़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से दिल्ली में ही पड़े हुए हैं.

पंजाब में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ अपने पद से इस्तीफा देने के बाद ही पूरी तरह से निष्क्रिय पड़ गए हैं. वह पंजाब में पार्टी के तमाम कार्यक्रमों से दूरी बनाकर दिल्ली में रुके हुए हैं. हाल ही में पंचायत चुनाव को लेकर पंजाब प्रदेश प्रभारी विजय रुपानी द्वारा बुलाई गई पार्टी की बैठक से भी वह नदारद रहे थे.

वापसी के मूड में नहीं दिख रहे जाखड़

सूत्रों के मुताबिक सुनील जाखड़ दिल्ली में प्रवास के दौरान पार्टी नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी नाराजगी दर्ज करा चुके हैं. वह अब अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा किसी भी सूरत में लेने के मूड में नहीं दिख रहे हैं.

जाखड़ की ओर से पार्टी नेतृत्व से इस बात की शिकायत की गई है कि हाल के दिनों में पंजाब और हरियाणा में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए कई नेताओं को सासंद और मंत्री पद दिया गया जबकि वो उनसे पहले से ही पार्टी में काम कर हैं.

BJP अभी ‘वेट एंड वॉच’ मोड पर

दूसरी ओर, बीजेपी नेतृत्व पंजाब को लेकर वेट एंड वॉच की रणनीति पर काम कर रही है. पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगर सुनील जाखड़ अपने स्टैंड पर कायम रहते हैं तो पार्टी राज्य में नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर विचार शुरू कर देगी.

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी आलाकमान राज्य में सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश इकाई के प्रदर्शन को लेकर बहुत नाराज है. पार्टी ने पंजाब में सदस्यता अभियान के तहत 40 लाख सदस्य बनाने का टॉरगेट रखा था लेकिन पार्टी प्रदेश में अब तक 4 लाख सदस्य भी नहीं बना सकी है.

पहले चरण की विफलता से नाराज बीजेपी नेतृत्व ने राज्य में सदस्यता अभियान को पूरी तरह से बंद कर दिया हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक पंजाब में सदस्यता अभियान अब इस महीने (अक्टूबर) मध्य में होने वाले चुनाव के बाद चलाएगी.

नड्डा की सिख नेताओं के साथ बैठक

इस बीच दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल बुधवार को देर शाम बीजेपी के सभी प्रमुख सिख नेताओं की बैठक की. बैठक में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, अरविंदर सिंह लवली, आरपी सिंह और मनजिंदर सिंह सिरसा सहित सभी प्रमुख सिख नेता शामिल हुए.

बीजेपी अध्यक्ष ने बैठक में पार्टी के सभी सिख नेताओं से कहा कि उन्हें केंद्र सरकार द्वारा सिख समाज के लिए किए गए सभी कामों को अपने समाज के बीच पहुंचाने का काम तेज करना होगा. पार्टी द्वारा आउटरीच प्रोग्राम चलाने के लिए 3 समितियों का गठन किया गया है जो सिख समाज के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.