Breaking News in Hindi

एक ही परिवार की दर्जन भर से ज्यादा महिलाएं ठगी की शिकार, 20 लाख के जेवर ले गई महिला

 सीधी। मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों दिन- दहाड़े महिला चोर गैंग द्वारा कई घरों में पुराने बर्तन व सोने- चादी के आभूषणों को बदलने व नया करने के नाम पर लाखों रुपये के ठगी को अंजाम ठगों द्वारा दे दिया गया।

दोपहर में उस वक्त घरों में जातीं थी जब पुरुष बाहर होते थे

कुछ महिलाओं ने मझौली के कुछ घरों को अपने लूट का निशाना बनाया। सभी ठग महिलाएं दोपहर उस वक्त घरों में जाती थीं जब पुरुष घरों से बाहर काम पर होते थे, तब पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन व पुराने सोने- चांदी के जेवरों को नया करने एवं इनाम देने के नाम पर घरों की महिलाओं से लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात ठगी करके रफू चक्कर हो गई।

एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग ठगी का शिकार

थाना से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर निवासरत मिश्रा परिवार सुरेन्द्र मिश्रा, तोषन मिश्रा, गणेश मिश्रा, नरेश मिश्रा व पूनम मिश्रा के घरों से ठगी कर लगभग 10 लाख के गहने वहीं मनीलाल गुप्ता, बृजलाल गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, राजेंद्र कुशवाहा, सोनू कुशवाहा,के पी कुशवाहा, बिपिन कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, विजय विश्वकर्मा, वंशराखन विश्वकर्मा, पाठक यादव व रजबहोर यादव की पत्नियों से लगभग 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषणों की ठगी उक्त महिलाने की।

ऐसे देती थी ठगी को अंजाम

इस ठगी का शिकार हुई महिलाएं बोलीं-पहले पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन व इनाम स्वरूप कुछ गिफ्ट देती थी व दूसरे दिन पुराने गहने को चमकाकर नए करने व कुछ इनाम स्वरूप पैसे देने की बात करती है। लालच व बहकावे में आकर हमने घरों के सभी आभूषण उन्हें दे दिए। जब वापस करने का निर्धारित समय 4 बजे तक वह नहीं आईं तब इसकी जानकारी घर के पुरुष सदस्यों को दीं। ढूंढने के लिए पुरुषों ने यहां-वहां तलाश की। जब महिलाओं का कहीं पता नहीं चला तो मझौली थाने में इसकी जानकारी दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...