Breaking News in Hindi

महाकाल में घूम रही थी संदिग्ध महिला, हाथ में थे उर्दू में छपे स्टीकर, पूछताछ में निकला अजमेर कनेक्शन

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकाल महालोक में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। उसके पास से उर्दू में छपे स्टीकर, एक किताब व पांच आधार कार्ड व कुछ सामान मिला था। जांच में सामने आया कि महिला शाजापुर के अकोदिया की निवासी है और मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने उसे वन स्टाप सेंटर भेज दिया है।

महाकाल टीआई नरेंद्र परिहार (Mahakal Police) ने बताया कि बुधवार सुबह श्री महाकाल महालोक में एक संदिग्ध महिला को घूमते हुए पकड़ा था। उसके पास मिली थैली में पांच आधार कार्ड भी बरामद किए गए थे। इसमें रुखसार नाम लिखा था।

अजमेर गई थी, वहीं सड़क पर मिले थे आधार

  • महिला खुद का नाम मंजू परमार निवासी अकोदिया शाजापुर बता रही थी। इस पर अकोदिया पुलिस से चर्चा की गई तो वहां से पता चला कि महिला मानसिक बीमार है।
  • उसका नाम आशा उर्फ अंजली उर्फ अंजू परमार है। उसका भाई मजदूरी करता है। बहन की काफी सालों पूर्व शादी हो चुकी है।
  • आशा गंभीर बीमारी से भी ग्रसित है। वह मंदिर, दरगाह घूमती रहती है। कुछ समय पूर्व अजमेर गई थी। वहां से उसे सड़क पर पड़े आधार कार्ड मिले थे।
  • उन्हीं आधार कार्ड को उसने अपनी थैली में रख लिए थे। वहीं उर्दू में छपी एक किताब व स्टीकर भी अजमेर से ही लाई थी। पुलिस ने उसे वन स्टाप सेंटर भेज दिया है।

इंदौर से उज्जैन आकर चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन से ही जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने इंदौर से उज्जैन आकर चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों ने 2 अगस्त 2023 को मालनवासा में एक महिला के गले से सोने की चेन खींच ली थी। इसके अलावा 11 सितंबर को नृसिंह घाट क्षेत्र में चेन्नई से आई महिला के गले से चेन चोरी की थी।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की थी। एक आरोपित के खिलाफ इंदौर में 42 केस दर्ज है, जबकि दूसरे पर नौ मामले दर्ज है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन