Breaking News in Hindi

कांस्टेबल की काटी थी हथेली, अब बदमाश का हुआ एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

ओडिशा के संबलपुर जिले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. संबलपुर जिले में 10 अक्टूबर को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया है. बदमाश की पहचान कमलू प्रधान के रूप में हुई है. कमलू प्रधान को इलाज के लिए बुरला के VIMSAR में भर्ती कराया गया है. बदमाश पर छह दिन पहले एक पुलिस कांस्टेबल की हथेली काटने का आरोप है.

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ संबलपुर जिले के बुर्ला के पास जंगल में हुई है. प्रधान पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने के बाद से जंगल में छिपा हुआ था. जानकारी के मुताबिक सकटापाली जंगल में कमलू के ठिकाने की सूचना मिलने के बाद बुरला आईआईसी के नेतृत्व में एक टीम ने इलाके में छापेमारी की.

पेशे से ड्राइवर है बदमाश

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक जब उन्होंने कमलू को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने टीम पर हमला कर दिया, जिससे सब-इंस्पेक्टर देबाशीष खिलार घायल हो गए. ऐसे में जवाब में आईआईसी अनिल प्रधान ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे आरोपी के दाहिने पैर में चोट लग गई. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कमलू के दाहिने पैर में गोली लगी है. ऐसे में उसे इलाज के लिए बुर्ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुर्ला थाने के आईआईसी के नेतृत्व में टीम ने जंगल में छापा मारा था. कमलू प्रधान पेशे से ड्राइवर है.

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक बदमाश कमलू हमेशा अपने गांव में छोटी-छोटी बातों पर हिंसक झड़पों में शामिल रहा है. सरोज भोई नाम के एक पुलिस कांस्टेबल पर 4 अक्टूबर को कमलू ने हमला कर दिया था जिसकी वजह से कांस्टेबल सरोज की हथेली पर गंभीर चोट आई थी. हमले में घायल होने की वजह से कांस्टेबल सरोज भोई की कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सर्जरी हुई थी. एक रिपोर्ट के सरोज भोई कमलू और उसकी पत्नी के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर उसे सुलझाने गए थे, लेकिन कमलू ने उन पर हमला कर दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप