Breaking News in Hindi

रावण के साथ 10 सिर में राहुल, प्रियंका, ममता बनर्जी की तस्वीर का दहन, दशहरा कमेटी के खिलाफ FIR की मांग

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में दशहरे वाले दिन रावण दहन को लेकर बवाल हो गया। मामला इंदौर के देवगुड़ारिया का है। जहां रावण दहन को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद इतना बड़ा कि नौबत एफआईआर दर्ज कराने तक की आ गई। रावण दहण से पहले पुतले का वीडियो भी सामने आया है।

वायरल वीडियो में रावण के पुतले के दस सिरों में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी और तृणमूल कांग्रेस चीफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का फोटो लगाया गया था। नेताओं के फोटो के साथ रावण के पुतले को भी आग के हवाले किया। कांग्रेस नेताओं ने वायरल वीडियो के आधार पर शिकायत दर्ज करवाई है।

खुडेल थाने में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्ज करवाई शिकायत

इंदौर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दौलत पटेल दशहरा उत्सव कमेटी में भाजपा नेताओं की संलिप्तता के आरोप लगाए हैं। साथ ही खुड़ैल थाना में पहुंचकर देवगुराड़िया समिति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...