Breaking News in Hindi

कांग्रेस विधायक ने शराब के नशे में शंकर भगवान को निकाली गालियां, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

भोपाल : मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का शंकर भगवान का नाम लेकर गाली देते हुए एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर अब कांग्रेस विधायक चारों ओर से घिरते नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ भाजपा ने सियासी हमला किया है, वहीं हिंदू संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी से बाबू जंडेल को पार्टी से निष्कासित करने की भी मांग उठाई है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर तंज कसते हुए लिखा- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी, एक दिन पूर्व ही आप नशे पर भाषण दे रहे थे, अब देख लो अपनी पार्टी के नेताओं का चरित्र। किस प्रकार नशे में भगवान भोलेनाथ जी का भी अपमान कर रहे हैं। इन्होंने तो चुनाव परिणाम के बाद अपना मुंह काला करने की बात की थी लेकिन इस वीडियो के बाद जनता इनका मुंह चुनाव के पूर्व ही काला करेगी। मामले पर अब तक पटवारी, दिग्विजय, प्रियंका और राहुल गांधी क्यों चुप है, तत्काल विधायक पर कार्रवाई हो, नहीं तो जनता इनका मुंह काला करेगी।

बता दें कि कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने विरोध में उतर चुके हैं। आज दोपहर 1 बजे अग्रसेन पार्क के पास हिन्दू महासभा सहित हिन्दू संगठन बाबू जंडेल का पुतला जला कर प्रदर्शन करेंगे। हिन्दू महासभा ने विधायक बाबू जंडेल से माफी मांगने की मांग रखी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...