Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

आगर मालवा सुसनेर में झाड़ियों में छिपकर बैठा था अजगर, वन विभाग के दल ने किया रेस्क्यू

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में सुसनेर तहसील के ग्राम अंतरालिया में एक मंदिर के पास झाड़ियों में रविवार को ग्रामीणों को अजगर दिखाई दिया, जिसके बाद गांव में दहशत फैल गई। अजगर झाड़ियों में छिपकर बैठा था। तत्काल इस मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई सुसनेर रेंजर चंदर सिंह ने तत्काल मौके पर टीम को भेजा।

 यहां पर वन विभाग के दल के साथ पहुंचे सर्प मित्रों ने अजगर का रेस्क्यू किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जहां पर मौजूद थे। वन विभाग की टीम ने बताया है कि अजगर की लंबाई करीब 8 फीट है वन विभाग की टीम ने जंगल में सुरक्षित अजगर को छोड़ दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.