Breaking News in Hindi

डबरा के दर्शन कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई महिला, हुई दर्दनाक मौत

डबरा।  शहर के दर्शन कॉलोनी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 57 वर्षीय ऊषा बाथम की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक महिला घर के बाहर काम कर रही थी, तभी 11 केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया और उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। ऊषा बाथम, पत्नी सुरेश बाथम, अपनी 12 वर्षीय नातिन के साथ घर में अकेली रहती थी। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर करता है। शहर भर में जगह-जगह से गुजरने वाली 11 केवी की हाईटेंशन लाइनों की वजह से डबरा में आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की अनदेखी के खिलाफ रोष व्यक्त किया और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

बिजली विभाग की अनदेखी पर सवाल

डबरा की कई कॉलोनियों, विशेषकर दर्शन कॉलोनी में बिजली के तारों की स्थिति जर्जर है और सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। आए दिन ऐसे हादसों के बावजूद विभाग की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

देहात थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और बिजली विभाग से भी जवाब तलब किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने भी हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...