Breaking News in Hindi

गर्लफ्रेंड से लड़ाई, फोन कटा और युवक ने खुद को गोली से उड़ाया… तड़पता देख छोड़कर भागे दोस्त

मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने खुद को गोली मार ली. वो भी सरेआम बीच सड़क पर. उस वक्त युवक के दोस्त भी उसके साथ थे. दोस्तों ने जैसे ही यह मंजर देखा वो वहां से भाग गए. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

घटना अंबाह इलाके की है. बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने सुसाइड किया है. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक बाइक से उतरते ही खुद को गोली मारते नजर आया. वहीं उसके दोस्त उसे वहीं छोड़कर भागते दिखे. पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर को बाजार में रोजाना की तरह सामान्य आवाजाही चल रही थी. इसी बीच करीब 2 बजे तीन बाइक से कुछ युवक आए. इनमें से एक बाइक पर गौरव सखवार (18) पिता राजबीर भी बैठा हुआ था.

सभी युवक परेड चौराहे पर पहुंचे और चौराहे पर सभी अपनी बाइक से उतर गए. इस बीच, गौरव ने अपनी जेब से कट्टा निकाला और खुद को गोली मार ली. गोली लगते ही गौरव सड़क पर गिर गया. उसके शरीर से खून की धार बहने लगी. वो तड़प रहा था. गोली की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई. लेकिन गौरव के साथ आए उसके दोस्तों ने उसकी मदद करने के बजाय वहां भागना बेहतर समझा. वो फौरन वहां से भाग खड़े हुए.

हो चुकी थी गौरव की मौत

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक गौरव की मौत हो चुकी थी. शव को सिविल अस्पताल ले जाया गयाय पुलिस की सूचना पर गौरव के परिजन भी वहां पहुंच गए. पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. फिलहाल केस दर्ज कर जांच की जा रही है. परिजनों के भी बयान लिए जा रहे हैं. गौरव पेशे से प्लम्बर था और वह नल फिटिंग का काम करता था.

मरने से पहले फोन पर की थी बात

बताया जा रहा है वह फोन पर किसी से बात कर रहा था, इसी दौरान उसने खुदकुशी करने की धमकी दी थी और जैसे ही वह शहर में आया, उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस को घटनास्थल पर कट्टा और खाली कारतूस भी मिला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....