Breaking News in Hindi

शिवपुरी में ड्रम में डूबने से 5 साल की बच्ची की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले कोलारस तहसील में नवोदा गांव में खेत में रखे पानी के ड्रम में डूबने से गुरुवार को एक 5 साल की बच्ची की मौत हो गई है, परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि 30 दिन के भीतर नवोदा गांव में पानी में डूबने से चौथे बच्चे की मौत हुई है।

 कमलपुर गांव में रहने वाले दुर्गा आदिवासी ने बताया है कि वह मजदूरी के लिए नवोदा गांव में झोपड़ी बना कर रह रहे हैं। गुरुवार को खेत पर काम कर रहे थे इस दौरान उनकी 5 साल की बच्ची पवित्रा अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी और खेलते समय ड्रम में सर के बल गिर गई। इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया और सभी को बुलाया बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...