Breaking News in Hindi

दतिया सड़क हादसे में एएसआई की मौत, बस और कार की हुई भिड़ंत

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में चोपरा गांव में बस और कार की भिड़ंत में एक एएसआई घायल हुए थे, एएसआई की ग्वालियर में उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई है। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हुए थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी अपने परिवार के साथ पिछोर से ग्वालियर अपने रिश्तेदार के यहां पर जा रहे थे।

इस दौरान रास्ते में बस और कार की टक्कर हो गई और कार खंती में गिर गई थी। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी के पिछोर कस्बा में रहने वाले सुरेंद्र चौहान अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ मंगलवार को ग्वालियर जा रहे थे।

 चोपरा गांव के पास अंधे मोड़ पर उनकी कार बस से टकरा गई, कार और बस की टक्कर इतनी तेज थी कि कार 30 फीट तक घसीटते हुए खंती में जाकर गिर गई, हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हुए जिन्हें दतिया के निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया था। ग्वालियर में अस्पताल में उपचार के दौरान एएसआई सुरेंद्र सिंह चौहान की मौत हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...