Breaking News in Hindi

डिब्बे के साथ तौली जा रही थी मिठाई, तीन दुकानों पर हुई कार्रवाई

इंदौर। त्योहार पर उपभोक्ताओं को सही वजन में सामग्री मिले, इसे लेकर नापतौल विभाग ने दीपावली से पहले शहर में जांच अभियान शुरू किया है। विभाग ने मिठाई, ड्रायफूट्स, किराना और डेरी पर जांच की। इस दौरान मिठाई के साथ डिब्बे का वजन तौलने पर तीन दुकानों पर कार्रवाई की। वहीं ड्रायफूट्स के पैकेट पर घोषणा अंकित नहीं होने पर भी प्रकरण बनाए गए।

नापतौल विभाग की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को जांच अभियान चलाया। राऊ स्थित संगम रेस्टोरेंट पर ग्राहक को डिब्बे के वजन के साथ मिठाई दी जा रही थी। इसी तरह टिगरिया बादशाह स्थित शिव सागर स्वीट्स, सदर बाजार में राधा-कृष्ण स्वीट्स पर भी मिठाई के साथ डिब्बे का वजन करने पर प्रकरण बनाए गए।

ड्रायफूड्स के पैकेट्स की जांच

वहीं नियंत्रक नापतौल रंजना पाटने ने बताया कि अरिहंत ट्रेडिंग मल्हारगंज में ड्रायफूड्स के पैकेट पर घोषणा अंकित नहीं थी, इसलिए प्रकरण बनाया गया। इसी तरह लवीश फूड सुदामा नगर, हरिओम ट्रेडर्स अन्नपूर्णा रोड पर भी पैकेट पर घोषणा अंकित नहीं होने पर कार्रवाई की गई।

डिब्बे के साथ मिठाई का वजन न करेंगे व्यापारी

निरीक्षक शरदचंद्र शर्मा ने व्यापारियों से कहा है कि मिठाई के साथ डिब्बे का वजन नहीं तौलें। पैकेट पर वजन और कीमत व यूनिट सेल प्राइस का उल्लेख करें। कार्रवाई में संयुक्त नियंत्रक केएस चौहान, केआर चौधरी, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।

रणजीत किचन करवाया बंद

सुदामा नगर स्थित रणजीत किचन का निरीक्षण किया, मौके पर गंदगी पाई गई। यहां जांच के चार सैंपल लिए। साथ ही भोजन निर्माण स्थल पर गंदगी पाए जाने पर कार्य सुधार होने तक इसे तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। कार्रवाई के दौरान संचालकों को खाद्य पदार्थों के रखरखाव, परिसर की साफ सफाई बनाए रखने, समुचित कीट प्रबंधन, फूड हैंडलर्स की व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप