Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

शादी डॉटकॉम पर युवती से की दोस्ती शादी का झांसा देकर किया रेप, जानिए पूरा मामला

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में आने वाले कोलार इलाके में युवती ने अपने लिव – इन पार्टनर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज कराया है। आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात shaadi.com के जरिए हुई थी, इसके बाद दोनों लिव इन में रह रहे थे। आरोपी युवक मुरैना जिले का रहने वाला है आरोपी के साथ शादी का झांसा देकर लगातार युवक संबंध बना रहा था युवक द्वारा शादी से इनकार करने के बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है, आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 24 साल की युवती कोलार इलाके में किराए से रहती थी और युवती मूलरूप से गाडरवारा की रहने वाली है।

 एमबीए की पढ़ाई करने के लिए भोपाल आई हुई थी। पढ़ाई के बाद यहां पर युवती प्राइवेट जॉब करने लगी और shaadi.com पर उसने अपनी प्रोफाइल बना रखी थी। यहां पर युवती की मुलाकात मुरैना के रहने वाले एक युवक से हुई, आरोपी खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बता रहा था इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और बातचीत प्यार में बदल गई।

 इसके बाद आरोपी पीड़िता के साथ लिव इन में रहने लगा और उसने  युवती से कहा कि जल्द शादी करेगा पिछले महीने युवक पर जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह चुपचाप तरीके से उसे छोड़कर चला गया है और कॉल भी उठाना बंद कर दिए ,पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.