Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अयोध्या: आसमान में दीए की लौ, लौ में रामलला; सरयू तट पर इस दिवाली दिखेगा दिव्य नजारा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से रामनगरी अयोध्या की दिवाली बेहद खास तरीके से मनाई जाती है. हर साल यहां की दिवाली को भव्य और दिव्य बनाने के लिए विशेष इंतजाम होते हैं. इसे देखने के लिए देश विदेश के लोग अयोध्या पहुंचते हैं. लेकिन इस बार की दिवाली बीते वर्षों की अपेक्षा ना केवल थोड़ी अलग होगी, बल्कि और भी भव्य व दिव्य होगी. दरअसल इस दिवाली अयोध्या में एक खास तरह का फ्लेम शो आयोजित होने जा रहा है.

इसके लिए अमेरिकन फायर वन मशीन की मदद से सरयू तट पर एक ऐसा दृष्य क्रिएट किया जाएगा, जिसे देखकर श्रद्धालु और दर्शक झूम उठेंगे. वैसे तो सरयू तट पर हर साल आसमान में लेजर शो देखने को मिलता है, लेकिन इस बार अमेरिकन फायर वन मशीन के जरिए विशेष फ्लेम शो देखने को मिलेगा. इस शो में आसमान में दीए के आकृति उभरेगी और इस दीए की लौ में अपने रामलला नजर आएंगे. करीब 15 सौ मीटर क्षेत्र में होने वाले इस दृष्य को 5 किमी की दूरी से भी साफ देखा जा सकेगा.

600 फुट तक ऊंचा होगा फ्लेम शो

यह शो आसमान में करीब 120 फुट से 600 फुट तक की ऊंचाई रहेगा. इस मौके पर रामधुन की संगीतमय प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया है. यहां आने वाले दर्शक और श्रद्धालु दस मिनट तक रामधुन का रसपान कर सकेंगे.इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी होगी, हालांकि पटाखों की आवाज 70 डेसीबल से कम होगी. अयोध्या जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक राम नगरी में इस दिवाली एक असाधारण उत्सव मनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत 30 अक्टूबर की शाम पुराने सरयू पुल पर आतिशबाजी का कार्यक्रम रखा गया है.

30 पेशेवर तकनीशियनों की मदद से फ्लेम शो

इस दौरान यहां लेजर शो, फ्लेम शो और रामधुन का भी कार्यक्रम होगा. एक्सिस कम्युनिकेशन्स के इंडिया हेड संजय प्रताप सिंह के मुताबिक पुराने सरयू पुल पर होने वाला ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो सम्मोहन भरा होगा. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी काफी समय से चल रही है. इसके लिए कुशल विशेषज्ञों को हॉयर किया गया है. 30 प्रशिक्षित और पेशेवर तकनीशियनों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम होंगे. यह सभी तकनीशियन कार्यक्रम को जीवंत और यादगार बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.