मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जेनजी ने 5 KD पर ऐतिहासिक सेल्फी खिंचा…जापान से आये प्रतिनिधिमंडल में से जेनजी ने जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कंधे पर हाथ रखा…CM Yogi भी खिलखिलाकर मुस्कुरा उठे।
मुख्यमंत्री ने जापान के यामानाशी से आए विद्यार्थियों और उनके फैकल्टी सदस्यों तथा लखनऊ के युवा साथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए जापानी अभिवादन ‘ओहायो गोजाइमासु’ से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है और 25 करोड़ से अधिक आबादी वाला उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यह प्रदेश भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र है और इसे ‘हार्टलैंड ऑफ इंडिया’ के रूप में भी देखा जा सकता है।
