गोपालगंज | बिहार: बिहार के गोपालगंज से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक शख्स ने अपनी Mahindra Scorpio Classic को चोरी से बचाने के लिए सीधे अपने दो मंजिला मकान की छत पर पार्क करवा दिया। इसके लिए बाकायदा क्रेन की मदद ली गई।
विदेश जाने से पहले निकाला अनोखा जुगाड़
https://www.instagram.com/reel/Dc_NUg2zy75/?stkn=Z3l5N29mbzdxMzV5
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला गांव का बताया जा रहा है। स्थानीय रिपोर्टों में वाहन मालिक का नाम मनोज यादव बताया गया है, जो इजराइल में नौकरी करते हैं। उनके विदेश जाने और ड्राइवर के भी बाहर चले जाने के बाद गाड़ी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी।
इसके बाद परिवार ने गाड़ी को जमीन पर छोड़ने के बजाय उसे क्रेन से उठवाकर मकान की छत पर पहुंचाने का फैसला किया। वायरल वीडियो में Scorpio को क्रेन की मदद से हवा में उठाकर दूसरी मंजिल की छत पर उतारते हुए देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे ‘बिहारी जुगाड़‘ और अनोखा एंटी-थेफ्ट आइडिया बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि इतनी भारी SUV को छत पर रखने से मकान की संरचना और छत की भार क्षमता पर क्या असर पड़ेगा। इस संबंध में कोई आधिकारिक तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है।
यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।