Breaking News in Hindi

बाणसागर नहर में पिकनिक मनाने गए थे आठ दोस्त डूबने से दो युवकों की मौत शव बरामद

सीधी। बाणसागर नहर में डूबे दो छात्रों का शव सोमवार सुबह बरामद हो गया है। पंचनामा और पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। यह घटना सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत उकरहा शनिवार शाम की है। 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफलता मिली है। दोनों शव घटना स्थल से करीब 12 किमी दूर मिली है। बता दें घटना के बाद से थाना प्रभारी भूपेश बैंस, एनडीआरएफ की टीम लगातार शव को तलाशने में जुटी हुई थी। रविवार को घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर करुई खाड गांव में नहर में शव दिखा। सूचना पर पुलिस एवं टीम मौके पर पहुंची। पहला शव प्रत्यूष द्विवेदी का मिला इसके बाद कुछ ही देर में चंद्रशेखर गुप्ता का शव मिल गया है। ‌

तेज बहाव के कारण डूब गए, छह तो किसी तरह निकल आए

भूपेश बैस थाना प्रभारी कमर्जी ने बताया कि सीधी से आठ युवक उकरहा गांव में पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे। जिसमें प्रत्यूष पांडे 18 वर्ष निवासी पड़रा,चंद्र शेखर गुप्ता निवासी उकरहा दोनों नहाने के लिए नीचे उतरे हुए थे। तेज बहाव के कारण यह डूब गए। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तेज बहाव के कारण शव नहीं मिला है। बाण सागर नहर का पानी रोक दिया गया था।

रविवार को 8 छात्र पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे

रविवार को 8 छात्र पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे। करीब 3 बजे बाणसागर नहर के किनारे पहाड़ के झरने में नहा रहे थे। उसके बाद चंद्रशेखर गुप्ता पुत्र बुद्धिमान निवासी उकरहा सीधी 15 वर्ष और प्रत्युष पुत्र शिव प्रसाद द्विवेदी निवासी 13 सोनवर्षा सीधी दोनों नहर में जाकर नहाने लगे, बाकी छह मित्र नहर के किनारे खड़े होकर देख रहे थे। नहर का बहाव इतना तेज था कि जैसे ही यह नहर में घुसे बहने लगे। यह साथी उन्हें बचा पाते यह तेज बहाव में बह गए। बंद कराया गया थानहर में दोनों छात्रों पर बहने के कारण शनिवार को शाम बंद करा दिया गया था। नहर का पानी कम हो गया। सोमवार को जलस्तर कम होने से शव मिल गया है। नहर में फिर छोड़ दिया गया। इनका कहनादोनों छात्रों का शव बरामद कर लिया गया है। पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...