Breaking News in Hindi

इंदौर में 51 हजार घरों का सर्वे 1040 घरों में मिला डेंगू-मलेरिया का लार्वा

इंदौर। वर्षा के मौसम में जगह-जगह पानी जमा होने के कारण मच्छर पनपने लग जाते हैं। इसी के साथ डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ती नजर आ रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। जुलाई माह में अभी तक डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग भी सतर्कता बढ़ाते हुए घर-घर जाकर सर्वे कर रहा है। सर्वे के दौरान जहां भी लार्वा मिलता है, उसे नष्ट कर देते हैं।

इसी साल जनवरी से अभी तक डेंगू के 36 और मलेरिया के पांच मरीज मिल चुके हैं। हालांकि, जिन मरीजों में डेंगू-मलेरिया की पुष्टि हुई है, वे सभी अभी ठीक हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जनवरी से अभी तक 51 हजार घरों का सर्वे किया जा चुका है। इसमें से 1040 घरों में लार्वा पाया गया। इसे नष्ट कर दिया गया है। वहीं लोगों से भी लगातार अपील की जा रही है कि अपने घर और घरों के आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें।

डेंगू का लार्वा साफ तो मलेरिया का गंदे पानी में पनपता

अधिकारियों ने बताया कि मच्छरों के काटने से इन दिनों सबसे ज्यादा डेंगू और मलेरिया होने का खतरा बढ़ जाता है। यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। डेंगू का लार्वा साफ पानी और मलेरिया का लार्वा गंदे पानी में पनपता है। मलेरिया के लक्षण तेज बुखार आना, दो दिन में बुखार रिपीट होना आदि है। वहीं डेंगू में तेज बुखार के साथ जोड़ों में तेज दर्द होता है। यदि ऐसे कोई भी लक्षण पाए जाते हैं तो हमें इसकी जांच करवाना चाहिए।

ऐसे करें बचाव

घर व आसपास पानी जमा न होने दें

स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। जांच में जहां भी लार्वा पाया जाता है, उसे तुरंत नष्ट किया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि अपने घर और घर के आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। -डा. दौलत पटेल, जिला मलेरिया अधिकारी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन