Breaking News in Hindi

शराब कंपनी के कर्मचारियों ने किया युवक का अपहरण फिर पुलिस को सौंप कर बनाया शराब तस्कर

उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अंबोदिया निवासी युवक का शराब कंपनी के कर्मचारियों ने कार्तिक मेला मैदान के पास से अ्रपहरण कर लिया। उसके बाद चिंतामन पुलिस को सौंपकर शराब तस्करी का केस दर्ज करवा दिया। युवक के भाई ने शराब कंपनी के कर्मचारियों व चिंतामन पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्राम अंबोदिया निवासी राजू केलकर ने एसपी सचिन शर्मा को शिकायत की है कि उसका भाई बिहारी केलकर मंगलवार को बाइक से उज्जैन से गांव अंबोदिया जा रहा था। बारिश होने से वह कार्तिक मेला ग्रांउड के पास खड़ा था। उसी दौरान कार में सवार होकर शराब कंपनी के कर्मचारी आए और बिहारी को जबरन वाहन में बैठकार ले गए। उसके बाद चिंतामन पुलिस को सौंप दिया और अपने वाहन से अवैध शराब पुलिस को दे दी। उसके भाई की बाइक भी पुलिस को दी।

भाई ने सौंपी सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने बिहारी के खिलाफ शराब तस्करी का केस दर्ज कर लिया। मामले में युवक ने कार्तिक मेला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सौंपी है। इसमें बिहारी को कुछ लोग जबरन अपने साथ वाहन में बैठाकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...