Breaking News in Hindi

चमोली में हुए हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश गृहमंत्री अमित शाह ने ली जानकारी

 उत्तराखंड के चमोली में बिजली की चपेट में आने से हुई मौतों के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी जानकारी देते हुए घटना पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 झुलस गये। इन्हें हेलिकॉप्टर के एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उधर गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम धामी के बात कर घटना की जानकारी ली और हादसे पर अफसोस जताया।

कैसे हुआ हादसा?

प्‍लांट में रात्रि ड्यूटी पर तैनात युवक की मौत की सूचना पर स्‍वजन और पड़ोस के लोग वहां पहुंचे थे। ये लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस टीम शव का पोस्‍टमार्टम कराने और प्‍लांट पर जुटी भीड़ को समझाने पहुंची थी। इसी दौरान प्‍लांट के ऊपरी हिस्‍से में निर्मित टीन शेड और रेलिंग में करंट फैलने से पलभर में कई लोग उसकी चपेट में आ गये। इस हादसे में प्रथम दृष्‍टया प्‍लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। बता दें कि तीन साल पहले पटियाला की कां‍फ‍िडेंट इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को इस प्‍लांट के संचालन की जिम्‍मेदारी दी गई थी।

चपेट में आए कई पुलिसकर्मी

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि इस हादसे में 16 लोगों की मृत्यु हुई है, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। 5 लोग सामान्य घायल हैं, उनका भी इलाज चल रहा है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। करंट लगने से झुलसे लोगों को पहले जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....