Breaking News in Hindi

बेटी के साथ बार्बी देखने गई जूही 15 मिनट में ही थिएटर से भागीं बाहर , पैरेंट्स से बोली- बच्चों को ना दिखाएं यह फिल्म

इन दिनों हर तरफ बार्बी फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। इंडिया में बड़े-बड़े स्टार्स रंग-बिरंगी दुनिया में खोए नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म की भारत में खूब कमाई हो रही है, लेकिन टीवी एक्ट्रेस जूही परमार की उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब वह अपनी बेटी को फिल्म दिखाने लेकर गई। वह 10 मिनट के अंदर ही थियेटर से निकल गए।

टीवी सीरियल ‘कुमकुम’ की फेमस एक्ट्रेस जूही परमार ने एक लंबा- चौड़ा नोट शेयर कर अपना एक्सपियरेंस बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी सलाह दी है कि पैरेंट्स अपने बच्चों को यह फिल्म  दिखाने ना जाएं। उन्होंने बताया कि ये  फिल्म 13 साल से कम के बच्चों के लिए सही नहीं है। ऐसे में वह अपनी गलती सुधारते हुए 10-15 मिनट के बाद ही फिल्म छोड़कर बाहर निकल गई।

जूही ने अपने पोस्ट में लिखा- डियर बार्बी, मैं अपनी गलती के स्वीकार करने से शुरुआत कर रही हूं। मैं अपनी 10 साल की बेटी समायरा को लेकर तुम्हारी फिल्म दिखाने चली गई, बिना ये रिसर्च किए कि ये एक PG-13 मूवी (यानि 13 साल की उम्र से छोटे बच्चों के लिए कुछ सीन आपत्तिजनक हो सकते हैं और उनके लिए सही नहीं) है। 10 मिनट तक फिल्म में आपत्तिजनक लैंग्वेज और सैक्सुअल रिमार्क्स थे… आखिरकार मैं परेशान होकर हॉल से बाहर निकल आई, ये सोचते हुए कि मैंने अपनी बच्ची को क्या दिखा दिया?

वह आगे लिखती हैं- मेरी  कब से तुम्हारी इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रही थी। मैं हैरान थी, निराश थी और मेरा दिल टूट गया कि मैंने आखिर अपनी बेटी को क्या दिखा दिया।  ‘मैं पहली थी जो 10/15 बाद ही फिल्म छोड़कर बीच में वहां से निकल भागी। बाद में देखा कुछ और पैरेंट्स भी बाहर निकल रहे थे जिनके बच्चे रो रहे थे और कुछ ने बैठकर पूरी फिल्म देखी।’ जूही का कहना है कि  ‘बार्बी’ की फिल्म में लैंग्वेज और कॉन्टेंट दोनों भी 13 साल से बड़े बच्चे के लिए भी सही नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...