Breaking News in Hindi

लाॅन्ग ड्राइव पर निकले आदित्य और अनन्या फिर शुरू हुई प्यार की चर्चा

इस समय बी टाउन में सिर्फ एक ही कपल की चर्चा हो जोरों पर है। आदित्य राॅय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में दोनों वेकेशन से मुंबई वापिस लौटे हैं। दोनों के वेकेशन की रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं, अब एक बार फिर आदित्य और अनन्या एक साथ लॉन्ग ड्राइव पर दिखाई दिए हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों में आदित्य और अनन्या दोनों एक गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर कार ड्राइव करते दिख रहे हैं और अनन्या साइड में बैठी हुई हैं।

लॉन्ग ड्राइव पर आदित्य-अनन्या

दोनों आपस में कोई बात कर रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। दोनों का ये क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। फोटो को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों लॉन्ग ड्राइव पर निकले हैं। बता दें कि पिछले दिनों कपल पुर्तगाल में वेकेशन मना रहे थे। जहां दोनों के एक-दूसरे के साथ कई दिन गुजारे। लिस्बन से दोनों की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी, जिसमें आदित्य, अनन्या को हग करते हुए दिखाई दे रहे थे। इन्हीं तस्वीरों से दोनों के रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर लगी थी।

दिवाली पार्टी की तस्वीरें

बता दें कि बॉलीवुड की दिवाली पार्टी से कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें आदित्य और अनन्या साथ दिखाई दे रहे थे, तभी से दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई। अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही आयुष्मान खुराना संग ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास ‘खो गए हम कहां’ फिल्म भी है। साथ ही अनन्या वेब सीरीज ‘काॅल मी बे’ में भी नजर आएंगी। आदित्य राॅय कपूर कुछ समय पहले ही रिलीज हुई सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में दिखाई दिए थे। इस सीरीज को लोगों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....