Breaking News in Hindi

दिल्ली में झमाझम मप्र सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

देश के कई राज्यों में मानसून ने एक बार फिर जोरदार दस्तक दे दी है। राजधानी दिल्ली में अच्छी बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 से 6 दिनों में रूक-रूक बारिश होने की संभावना है। वहीं IMD ने शनिवार को मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है और मध्य प्रदेश में आज ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। बिहार के किशनगंज में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं उत्तराखंड के कई ज्यादातर जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार सहित 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में जारी है बारिश का कहर

इधर, हिमाचल प्रदेश में अभी भी बारिश का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर है और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। गौरतलब है कि बुधवार देर रात सुंदरनगर उपमंडल में हुई तेज बारिश के कारण सुंदरनगर-करसोग हाईवे पर मलबा आ गया, जिसके कारण हाईवे पर यातायात को रोकना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप