Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

संयुक्त कलेक्टर त्रिपाठी को लोक सूचना अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर पटेल को जनसुनवाई का जिम्मा

इंदौर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन में पुराने अफसरों के तबादले हुए हैं और नए अफसर पदस्थ हुए हैं। ऐसे में इंदौर कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य शाखाओं की जिम्मेदारी सौंप दी है।

संयुक्त कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी – जीएमएफसी शाखा, लोक सूचना अधिकारी, सदर वसूल वाकी नवीस शाखा, विधानसभा के सहायक नोडल अधिकारी, नोडल अधिकारी कॉल सेंटर, महाराष्ट्र साहित्य सभा (पर्यवेक्षण अधिकारी), भू-अभिलेख/भू-प्रबंधन/व्यपवर्तन शाखा/शहरी सिलिंग तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी का प्रभार सौंपा है।

संयुक्त कलेक्टर विजय कुमार मंडलोई – शिकायत शाखा, प्रभारी एवं अन्य मंत्री एवं संभाग आयुक्त से प्राप्त शिकायतों का निराकरण, विभागीय जांच शाखा एवं प्रोटोकॉल (सहायक सत्कार अधिकारी) का दायित्व दिया गया।

डिप्टी कलेक्टर प्रिया पटेल – जनसुनवाई, समाधान आनलाइन, ई-आफिस कार्यप्रणाली का क्रियान्वयन, पीजीआर शाखा, पेयजल आडिट शाखा, एनजीटी शाखा (राष्ट्रीय हरित अभिकरण), चरित्र सत्यापन, ई-गवर्नेस शाखा एवं लोक सेवा गारंटी का जिम्मा दिया गया।

प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सीमा कनेश मौर्य – लोक प्रबंधन शाखा एवं भू अर्जन शाखा का कार्य सौंपा गया है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

डिप्टी कलेक्टर रोशनी वर्धमान – भू -अभिलेख/भू -प्रबंधन/व्यपर्तन शाखा/शहरी सिलिंग शाखा का दायित्व से दिया गया। कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों ने ऑफिस में भले ही अपना विभाग संभाल लिया हो लेकिन अभी आवास के लिए उन्हें बंगले आवंटित नहीं हुए हैं। ऐसे में अधिकारियों को सरकारी बंगलों के लिए मशक्कत करना पड़ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.