Breaking News in Hindi

पाकिस्तान गई अंजू के परिवार से ग्रामीणों ने बनाई दूरी भाई को कंपनी ने नौकरी से निकाला

ग्वालियर। राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई ग्वालियर की अंजू के परिवार से पूरे गांव ने दूरी बना ली है। भिवाड़ी छोड़कर उसका भाई पिता के पास ग्वालियर स्थित बोना गांव आ गया है। वह इस मामले के चलते ड्यूटी भी नहीं जा पा रहा है, क्योंकि जिस कंपनी में वह काम करता है, उसके सुपरवाइजर ने उससे कह दिया है कि मामला शांत हो जाने के बाद ही वह ड्यूटी पर आए।

ग्वालियर के टेकनपुर स्थित बोना गांव की अंजू पति अरविंद और दो बच्चों के साथ भिवाड़ी स्थित टेरा एलीगेंस सोसायटी में रह रही थी। फेसबुक पर उसकी पाकिस्तान में रहने वाले नसरुल्लाह से करीब तीन साल से दोस्ती थी। उसी से मिलने के लिए 21 जुलाई को वह भिवाड़ी से पाकिस्तान चली गई थी। उसने नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया, वहां उसे फ्लैट सहित कई उपहार मिले।

अंजू को गांव में नहीं घुसने देंगे

अंजू के भाई डेविड का कहना है कि उनकी गर्भवती पत्नी फरीदाबाद में है। डेविड भिवाड़ी में होंडा कंपनी में क्वालिटी विभाग में काम करते हैं। गांव वाले अंजू की वजह से उसके पूरे परिवार के खिलाफ हो गए हैं। इनका कहना है कि अंजू भारत लौटेगी या नहीं हमें नहीं पता। अंजू का वीजा बढ़ाने की खबर सामने आ रही है। अंजू भारत आती भी है तो उसे गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप