Breaking News in Hindi

अरुणाचल प्रदेश में कोई चीनी सैनिक नहीं घुसा रिजीजू का कांग्रेस को चैलेंज

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज (मंगलवार) लोकसभा में चर्चा हो रही है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने इस प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हम अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर हैं। यह कभी भी संख्या के बारे में नहीं था, बल्कि मणिपुर के लिए न्याय के बारे में था। I.N.D.I.A मणिपुर के लिए प्रस्ताव लाया है। मणिपुर न्याय चाहता है। इस चर्चा में राहुल गांधी शामिल होने वाले हैं। तीन दिनों तक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 10 अगस्त को प्रधानमंत्री इस चर्चा का जवाब देंगे।

यह अहंकारी सरकार है- डिंपल यादव

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि मणिपुर की घटना बेहद संवेदनशील है। सरकार इस मामले में असंवेदनशील रही है। यह अहंकारी सरकार है। यह मानवाधिकार का उल्लंघन था। हिंसा को अंजाम देने के लिए महिलाओं को साधन के रूप में इस्तेमाल करना संवैधानिक लोकतंत्र में अस्वीकार्य है।

सीएम को इस्तीफा देना चाहिए

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। दंगा, हत्या और रेप के 10 हजार मामले आए हैं। क्या हम इतने असंवेदनशील हो गए हैं।

राहुल गांधी की सजा का उठाया मुद्दा

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया और स्थगन आदेश दिया है। सोनिया जी यहां बैठी हैं। मुझे लगता है कि उन्हें दो काम करने होंगे। बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट है।

प्रधानमंत्री ने मौन व्रत ले लिया है- गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगई ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में न बोलने का मौन व्रत लिया है। उनकी चुप्पी तोड़ने के लिए हमें अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा। हमारे पास उनके लिए तीन सवाल हैं। 1. वे आज तक मणिपुर क्यों नहीं गए। 2. आखिरकार मणिपुर पर बोलने में 80 दिन क्यों लग गए। 3. प्रधानमंत्री ने अब तक मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया।’

मणिपुर में उनकी सरकार विफल रही

गौरव गोगोई ने कहा कि पीएम मोदी को स्वीकार करना होगा कि उनकी डबल इंजन सरकार मणिपुर में उनकी विफल हो गई है। इसलिए राज्य में 150 लोगों की मौत हुई, पांच हजार घर जला दिए, 60 हजार लोग राहत शिविरों में हैं और करीब 6,500 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

टीएमसी ब्रायन निलंबित

राज्यसभा में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा सदस्य के रूप में अशोभनीय अभद्र व्यवहार के लिए मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...