Breaking News in Hindi

स्कूल से लौट रहीं छात्राओं का कार से किया पीछा तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया

मुलताई। आंबेडकर वार्ड में गुरुवार शाम को चार पहिया वाहन से आए तीन युवकों ने पिस्टल से स्कूल से घर आ रही छात्राओं को धमकाया और भाग गए। छात्राओं ने स्वजनों को बताया तो पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग घरों के बाहर आ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। कुछ लोगों ने भी युवकों को धमकाते हुए देखा है।

तीनों युवक लगभग 20 से 22 वर्ष के बीच की उम्र के हैं। मोहल्ले में मौजूद महिलाओं ने बताया कि युवकों ने पिस्टल दिखाई है, जिससे छात्राएं भयभीत हो गईं और पूरे मोहल्ले में भय व्याप्त है। भयभीत छात्राओं ने बताया कि युवकों ने कार का गेट खुला रखा था, जिससे लग रहा था जैसे किसी का अपहरण करने आए हों। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट स्कूल मैदान तरफ से कार आई थी और युवक मोहल्ले में कुछ देर रुकने के बाद कार पीछे लेकर उसी तरफ वापस चले गए। पुलिस ने छात्राओं से पूछताछ कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी देखी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप