Breaking News in Hindi

300 रुपये कर्ज लिया 37 हजार चुकाने के बाद भी महिला सूदखोर कर रही थी परेशान

 इंदौर। एमआइजी थाना क्षेत्र में महिला सूदखोर से परेशान होकर 25 वर्षीय पेंटर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, निहाल रंगारी ने रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी की।

स्वजन ने बताया कि गली में बरखा नामक महिला ब्याज से रुपये देती है। निहाल ने उससे 300 रुपये उधार लिए थे, जिसके एवज में वह 37 हजार रुपये दे चुका है। इसके बाद भी वह रुपये मांगती है। रुपये नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती है। निहाल ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें महिला से परेशान होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दसवीं के छात्र ने फांसी लगाई

इंदौर। अमृत पैलेस निपानिया निवासी 16 वर्षीय सौम्य मुकेश जायसवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने स्कूल शिक्षक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। सौम्य का भाई शनिवार को एलआइजी चौराहा स्थित अस्पताल गया था। शाम को घर आया तो दरवाजा बंद था। रोशनदान से देखा तब पता चला सौम्य ने फांसी लगा ली। वह विजय नगर स्थित निजी स्कूल में पढ़ता था। पढ़ाई में कमजोर होने के कारण शिक्षक नाराज रहती थी। शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद भी वह उदास था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....