Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सशस्त्र सेना झण्डा निधि में लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहण पर कलेक्टर श्री सिंह सम्मानित

आगर-मालवा,18 अगस्त/आगर-मालवा जिले में सशस्त्र सेना झण्डा निधि में लक्ष्य से अधिक राशि  संग्रहित कर जमा करवाने पर राज्यपाल श्री मांगुभाई पटेल द्वारा कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह को प्रशंसा पत्र एवं ट्राफी से सम्मानित किया गया है।
 कलेक्टर श्री सिंह को राज्यपाल की ओर से प्रशंसा पत्र एवं ट्रॉफी शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर नागेशचन्द्र मालवीय द्वारा कलेक्टर कार्यालय में प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि आगर-मालवा जिले को सशस्त्र सेना झण्डा निधि में सहयोग राशि हेतु 1 लाख 92 हजार का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरूद्ध जिले में 2 लाख 19 हजार राशि का सेना झण्डा निधि में सहयोग किया गया, जो कि लक्ष्य का 114 प्रतिशत है। यह राशि भूतपूर्व सैनिको,विधवाओं एवं उनके आश्रितों की सहायता एवं अन्य कई कल्याणकारी योजनाओं के लिए उपयोग की जाती है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.