Breaking News in Hindi

चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय अर्थव्यवस्था आशा की किरण बनकर चमक रही; पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय अर्थव्यस्था आशा की किरण बनकर चमक रही है। सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर एक समाचार पोर्टल के ‘बुलिश ऑन इंडिया’ अभियान संबंधी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा, “मजबूत वृद्धि और अनुकूल भावना के साथ भविष्य आशाजनक दिखता है। आइए, इस गति को बनाए रखें और 140 करोड़ भारतीयों के लिए समृद्धि सुनिश्चित करें।”

बाजार और वित्तीय क्षेत्र की खबरों में विशेषज्ञता रखने वाले पोर्टल ने एक्स पर पोस्ट किया था कि देश की अर्थव्यवस्था ने न केवल चुनौतियों का सामना किया है, बल्कि आशावाद के लिए मंच तैयार करते हुए फली-फूली है। इसमें कहा गया कि पोर्टल का ‘बुलिश ऑन इंडिया’ अभियान विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत के आर्थिक लचीलेपन और वृद्धि की क्षमता को दिखाता है।

पोर्टल ने एक बयान में कहा कि उसका लक्ष्य वैश्विक आर्थिक मंदी के समय में राष्ट्र द्वारा प्रदान की जाने वाली अद्वितीय क्षमता के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देते हुए देश की आर्थिक वृद्धि के प्रमुख कारकों का विश्लेषण करना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...