Breaking News in Hindi

इंजेक्शन चोरी मामले में आगरा से खाली हाथ लौटी आरपीएफ तीन कर्मचारियों से होगी पूछताछ

जबलपुर । पश्चिम मध्य रेलवे के केंद्रीय रेल अस्पताल जबलपुर के दवा स्टोर से लाखों के इंजेक्शन चोरी हो गए। इसकी जांच कर जुटी जबलपुर आरपीएफ की जांच का दायरा उत्तरप्रदेश तक जा पहुंचा है। रेल अस्पताल से चोरी हुए पांच लाख 70 हजार के इंजेक्शन खरीदने वाले आरोपित को पड़ने आरपीएफ टीम आगरा पहुंची, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया, जिसके बाद टीम खाली हाथ लौट आई। अब आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस और आगरा आरपीएफ से आरोपित को पकड़ने के लिए मदद मांगी है। इसे पकड़ने के बाद ही यह पता चलेगा कि जबलपुर से आगरा किस तरह से चोरी के इंजेक्शन पहुंचाए जाते थे और अब तक कितनी कीमत के इंजेक्शन बेचे गए। अब तक इस मामले में आरपीएफ ने छह लोगों को आरोपित बनाया है।

अस्पताल कर्मचारियों से फिर होगी पूछताछ

केंद्रीय रेल अस्पताल के दवा स्टोर के प्रभारी डा. कमलेश के अलावा रेल कर्मचारियों से इस मामले में अभी तक पूछताछ की गई है। सूत्र बताते हैं कि आरपीएफ तीन से चार कर्मचारियों से और पूछताछ करेगी। इन कर्मचारियों का स्टोर में आना-जाना था। हालांकि अभी तक की जांच में आरपीएफ ने रेलवे अस्पताल और स्टोर के एक भी कर्मचारी को इस चोरी में आरोपित नहीं बनाया है, जो सबसे चौकने वाली बात है, जिसके बाद यह सवाल उठने लगा है कि स्टोरी प्रभारी और कर्मचारियों की मदद से बिना दवा बेचने वाला व्यक्ति कैसे स्टोर तक पहुंचा और दवा का बाक्स चोरी कर अस्पताल के बाहर कैसे ले गया।

मुख्य आरोपित को मिली जमानत

चोरी के मामले में आरपीएफ ने जिस दवा विक्रेता को आरोपित बनाया था। उसे रिमांड में लेकर पूछताछ पूरी कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया, जिसके बाद उसे जमानत मिल गई। इधर वहीं अन्य आरोपित भी बारी हो गए हैं। अारपीएफ ने स्टोर से चोरी किए गए लाखों के इंजेक्शन में अभी तक सिर्फ 60 हजार का माल ही रिकवर किया है। शेष माल की रिकवरी आगरा से आरोपित को पकड़ने के बाद ही संभव है। इस वजह से इसकी तलाश में पूरी टीम जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....