Breaking News in Hindi

सनी देओल के बंगले पर राजनीति शुरू जयराम रमेश ने नीलामी नोटिस वापस लेने पर उठाए सवाल

मुंबई। गदर-2 (GADAR-2) ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। इस बीच, सनी देओल (Sunny Deol) के लिए मुंबई से भी राहत देने वाली खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने अभिनेता के जुहू, मुंबई स्थित बंगले को नीलामी करने के फैसले पर रोक लगा दी है।

बैंक की ओर से बताया गया है कि तकनीकी खामी के कारण नीलामी रोकी गई है। इस तरह बैंक ने 56 करोड़ रुपए बकाया होने के बाद सनी देओल का बंगला (Sunny Deol Bungalow) नीलामी करने का अपना फैसला 24 घंटे के अंदर की वापस ले लिया है। खास बात यह भी है कि इस लोन पर गारंटर के रूप में धर्मेंद्र के हस्ताक्षर हैं।

सनी देओल के बंगले की नीलामी वापस लेने के फैसले पर के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा –

कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है, क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपये नहीं चुकाया है। आज सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘तकनीकी कारणों’ से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है। आश्चर्य है कि ये कौन से तकनीकी कारण हैं?

शनिवार को जारी हुआ था नीलामी का विज्ञापन

इससे पहले 19 अगस्त, शनिवार को बैंक के विज्ञापन से पता चला कि अभिनेता सनी देओल की फिल्म गदर-2 इन दिनों भले बॉक्स ऑफिस पर प्रतिदिन करोड़ों कमा रही हो, लेकिन उनका जुहू स्थित बंगला सनी विला नीलाम होने जा रहा है। इस बंगले को गिरवी रखकर सनी ने ऋण लिया था, जो वह चुका नहीं पाए हैं।

मुंबई में कहां से सनी देओल का बंगला

सनी देओल का यह बंगला जुहू के गांधी ग्राम रोड पर है। इसमें वह रहते नहीं हैं, लेकिन इसमें सनी सुपर साउंड नाम से रिकार्डिंग एवं डबिग स्टूडियो चलता है। इसके अलावा इसमें रहने की भी शानदार जगह है।

रिकॉर्डिंग एवं डबिंग स्टूडियो का व्यवसाय अच्छा चलने के कारण यह बंगला देओल परिवार की आय का एक अच्छा स्रोत है।

घायलः वन्स अगेन के लिए लिया था कर्ज

सनी देओल ने 2016 में प्रदर्शित फिल्म ‘घायलः वन्स अगेन’ के निर्माण के दौरान इसी बंगले को बैंक आफ बड़ौदा के पास गिरवी रखकर एक बड़ा ऋण लिया था। इस फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक सनी देओल ही थे।

इस फिल्म का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, जिस कारण सनी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। इस ऋण की अदायगी के लिए अब उन्हें ब्याज के साथ 55.99 करोड़ रुपए बैंक को चुकाने हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....