Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

चंद्रयान के सफल लैंड करते ही हाथों में तिरंगा लिए झूम उठे लोग बालाघाट में मना जश्न

बालाघाट। नईदुनिया प्रतिनिधि बुधवार 23 अगस्त का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। बुधवार को चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शहर के सभी स्कूलों में दिखाया गया। जैसे ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की, लोग खुशी से झूम उठे।

शहर के कालीपुतली चौक का नजारा देखने लायक रहा। यहां लगी एलईडी स्क्रीन में भारी संख्या में लोगों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रोग्राम देखा। यहां लोगों का हुजूम भारतीय क्रिकेट टीम के मैच के रोमांच की याद दिला रहा था। जिस घड़ी भारत ने इतिहास रचा, लोगों ने ताली बजाकर और भारत माता की जय के उद्घोषों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।

लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और इस ऐतिहासिक पल को महसूस किया। इसके बाद लोग हाथों में तिरंगा थामकर ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-झूमते नजर आए। आतिशबाजी ने जनता के उत्साह काे दाेगुना कर दिया। देर तक फटाकों की आवाज के साथ वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगते रहे।

स्कूली बच्चों में भी दिखा भारी उत्साह शहर के अधिकतर स्कूलों में भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा कार्यक्रम दिखाया गया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की गैलरी में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस खास पल को देखा और सफल लैंडिंग होते ही वह भी शिक्षकों के साथ खुशी से झूमते नजर आए। उत्कृष्ट विद्यालय की गैलरी के अलावा IT रूम में भी सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी।

छात्रा उर्वशी और साक्षी सहारे ने बताया कि 14 जुलाई को भारत ने चंद्रयान-3 लान्च किया था आज चंद्रमा पर इसकी सफल लैंडिंग हुई है। यह सभी देशवासियों के लिए गर्व करने वाला पल है। चंद्रयान-3 से चंद्रमा के अध्ययन में न सिर्फ सफलता मिलेगी बल्कि वहां जीवन की संभावनाओं को भी खोजने में मदद मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.