Breaking News in Hindi

हिदायतुल्लाह लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा की संदिग्ध मौत वाशरूम में मिली लाश सुसाइड की आशंका

रायपुर। Raipur News छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) में पढ़ने वाली एक छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। जहर खाकर छात्रा की सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अभी तक मौत का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राखी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचएनएलयू में पढ़ने वाली छात्रा का नाम उर्वी भारद्वाज है। पुलिस ने बताया कि उर्वी भारद्वाज का शव हास्टल के वाथरूम में मिला है। मौके से कीटनाशक दवा मिली है। हालांकि मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। किसी तरह का अब तक सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्रा एलएलबी की पांचवें सेमेस्टर में पढ़ाई कर रही थी। वह मूलत: बिहार की रहने वाली है। पुलिस अब हास्टल में उसके साथ रहने वालों से पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....