Breaking News in Hindi

बाइक को लात मारने का पूछा कारण, तो चाकू से गर्दन पर किया था हमला, आरोपित को 10 साल की सजा

बुरहानपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशिता श्रीवास्तव की अदालत ने हत्या का प्रयास करने के आरोपित बाबी उर्फ मोंटी निवासी लालबाग चिंचाला को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इस प्रकरण में प्रमुख बात यह थी कि घायल और आरोपित के बीच राजीनामा हो चुका था। उसके बाद भी अतिरिक्त लोक अभियोजक सुनील कुरील ने दलील, सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर आरोपित को सजा सुनाई। आरोपित पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अतिरिक्त लोक अभियोजक ने बताया कि 26 अक्टूबर 2020 की शाम करीब 5 बजे मृतक ईश्वर दूध लेने गया था। इसी दौरान दुकान के बाहर खड़ी उसकी बाइक को मोंटी ने लात मार कर गिरा दिया। ईश्वर ने कारण पूछा तो वह गाली गलौज करने लगा। उसके बाद में चाकू निकाल कर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। उसके दो अन्य साथियों ने भी ईश्वर से मारपीट की थी। आसपास के लोगों ने ईश्वर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया था।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

घायल की रिपोर्ट पर लालबाग थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने इसे चिन्हित प्रकरणों की सूची में रखा था। सुनवाई के दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी एपी सिंह के बयान भी दर्ज किए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन