Breaking News in Hindi

तालाब में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत

बालाघाट/परसवाड़ा। बालाघाट जिले के परसवाड़ा थाना क्षेत्रांतर्गत बीजाटोला में शनिवार को दो बालकों की नहाते समय तालाब के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगाई और उन्हें बाहर निकाल कर सीधे अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मरने वाले मयंक पिता रंजित डोहरे 8 वर्ष और पुष्पेंद्र पिता ओमकार दौने 7 वर्ष दोनों बीजटोला निवासी है।

घर के सामने खेलते-खेलते तालाब पहुंच गए

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मयंक डोहरे व पुष्पेंद्र दौने एक ही मोहल्ले में रहते थे। शनिवार की सुबह 11 से साढ़े 11 बजे के बीच दोनों घर के सामने खेल रहे थे, इसी दौरान वे खेलते-खेलते नजदीक तालाब के समीप पहुंच गए और नहाने उतरे थे। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। इसी बीच गांव के ही रामस्वरूप दौने खेत से घर जा रहा था कि तालाब के पानी में एक बच्चे का सिर देखा। उसने सड़क से ही लोगों को आवाज लगाई और तालाब में छलांग लगा दिया। इस दौरान अन्य लोगों की मदद से दोनों बालकों को बाहर निकाल कर अस्पताल लेकर गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया।

अस्पताल में नहीं मिले डाक्टर

ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना के बाद स्वजन व ग्रामीणों ने दोनों बालकों को अस्पताल लेकर गए तो वहां चिकित्सक मौके पर नहीं मिले। जिससे ग्रामीणो में आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों को जब अस्पताल लाया गया था तो उनकी सांसे चल रही थी, लेकिन समय रहते उपचार न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। बताया गया कि तालाब एक किसान का है, जिसने सरकारी योजना से खनन करवाया है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

इनका कहना है..

बीजाटोला में एक किसान के निजी तालाब में दो बालक खेलते-खेलते चले गए और नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।दोनों के शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी की।शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप मर्ग कायम कर जांच में लिया है।-जितेंद्र कुमार बघेल, थाना प्रभारी परसवाड़ा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...