Breaking News in Hindi

मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में लघु वनोपज समिति सदस्यों को दिये जूते, चप्पल, साड़ी

इंदौर। वनमंडल इंदौर के अंतर्गत मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में इंदौर प्राथमिक लघु वनोपज समिति के सदस्यों को साड़ी, जूते, चप्पल एवं पानी की बॉटल का वितरण किया गया। विगत दिनों इंदौर जिले की सिवनी ग्राम पंचायत में हुए इस आयोजन में मंत्री तुलसी सिलावट, गुजरात के विधायक हार्दिक पटेल ने सदस्यों को सामग्री का वितरण किया। इस दौरान शासन की अनेक लाभकारी योजनाओं से भी सदस्यों को अवगत कराया गया।

ग्राम सिवनी में हुए आयोजन में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा मध्यप्रदेश सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी संग्राहकों को अवगत कराया गया। मुख्य वन संरक्षक द्वारा वन विभाग द्वारा दिए जाने वाले लाभांश वितरण के संबंध में जनता को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लघु वनोपज समिति इंदौर के कुल 18 फड़ों के 444 संग्राहकों को सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में गुजरात के विधायक हार्दिक पटेल, मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त इंदौर नरेंद्र कुमार सनोडिया, वनमंडल अधिकारी नरेंद्र पंडवा मौजूद रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन राठी, सतीश मालवीय, सरपंच सिवनी पंचायत, पूर्व सरपंच, मुकेश चौहान सहित बड़ी संख्या में संग्राहक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

तेंदूपत्ता संग्राहक के लिए शुरू की योजना

मध्य प्रदेश सरकार ने जुलाई माह से तेंदूपत्ता से संबंधित व्यवसाय करने वाले लोगों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना शुरू की है। राज्य में जो लोग तेंदूपत्ता तोड़ने का काम करते हैं, इनके पास अच्छी आमदनी नहीं होती है। इस कारण उन्हें कई कठिनाई का सामना करना पड़ता है। संग्रहण का कार्य करने वाले रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप