Breaking News in Hindi

Delhi: G-20 से पहले माहौल खराब करने की कोशिश, लाल किले के पास शख्स ने लगाए ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे

दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया में प्रसारित एक वीडियो के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर रही है, जिसमें एक व्यक्ति “हिंदुस्तान मुर्दाबाद” कहते हुए सुनाई दे रहा है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह वीडियो शहर में लाल किले के निकट की है। वीडियो में काली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति माइक्रोफोन थामे महिला से “हिंदुस्तान मुर्दाबाद” कहते हुए सुनाई दे रहा है। वहां मौजूद लोग उस व्यक्ति की हरकत को गलत बता रहे हैं। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई है। पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा कि इस सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में हमने स्वत: संज्ञान लिया है।

कोतवाली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने और सद्भाव बिगाड़ना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और जांच जारी है। दिल्ली में हाल ही में जी-20 सम्मेलन होने जा रहा है। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हाल ही में दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशनों पर भी शरारती तत्वों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ लिख दिया था। इसकी जांच की जा रही है। दिल्ली के शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर और महाराजा सूरजमल स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर ये संदेश लिखा गया था। नांगलोई में एक सरकारी स्कूल की दीवार पर भी ऐसा लिखा मिला था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन