Breaking News in Hindi

इंदौर धार रोड़ पर युवक की चाकू मारकर हत्या, इस रोड़ पर 15 दिन पूर्व इंजीनियर की भी हत्या हुई थी

इंदौर। पुलिस की तमाम सख्तियों के बावजूद अपराध नहीं रुक रहे है। हत्या-लूट और चोरी की वारदातें तो सतत हो रही है। बुधवार को बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। 15 दिन पूर्व इसी रोड़ पर इंजीनियर अतुल जैन की भी हत्या हुई थी। फिलहाल युवक का शव जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

घटना छत्रीपुरा थाना क्षेत्र स्थित जीएनटी मार्केट की है। बुधवार रात धार रोड़ गड़रिया मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय मुकेश पुत्र नंदू पाल की 5 से 6 बदमाशों ने पीटाई कर दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश के शरीर पर चाकू के निशान भी है। मुकेश पिता नंदू पाल के मुताबिक, मुकेश रात को शराब लेने गया था। शराब की दुकान पर उसका उसके दोस्तों से विवाद हो गया।

मुकेश की पांच-छह लोगों ने पिटाई कर दी। रात भर वह वहीं पड़ा रहा। सुबह पुलिसवालों ने शव देखा और घर आकर बताया। मुकेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लिखापढ़ी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस अब आरोपितों की ढूंढ रही है।

इंजीनियर की हत्या के बाद विधायक की थी चौकी की मांग

15 दिन पूर्व धार रोड़ पर शराब दुकान के सामने द्वारकापुरी निवासी सिविल इंजीनियर अतुल जैन की स्कूटर सवार दो बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोपित शराब लेकर जा रहे थे और दोनों की गाड़ियां आमने-सामने हो गई। इस घटना से नाराज स्वजन ने पुलिस आयुक्त से कड़ी सजा की मांग की। स्वजन के साथ विधायक मालिनी गौड़ भी आयुक्त से मिली और कहा कि उन स्थानों पर सख्ती करे, जहां शराब दुकाने है। धार रोड़ पर पुलिस की गश्ती बढ़ाना चाहिए। पुलिस चौकी भी बनाना चाहिए। विधायक की चेतावनी के 15 दिन बाद ही दूसरी हत्या हो गई।

पुलिस करती है शराब दुकानों पर चेकिंग

हत्या-लूट की घटनाएं बढ़ने के बाद पुलिस बैकफूट पर है। पुलिस काम्बिंग गश्त और सरप्राइज चेकिंग करती है।पुलिस की अलग-अलग पार्टियां शराब दुकानों पर संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग करने जाती है। लेकिन दोनों ही हत्या की घटना शराब दुकानों पर हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....