Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

AICC Meeting: राजधानी में एआईसीसी की बड़ी बैठक आज, करारी हार के कारणों पर कांग्रेस करेगी मंथन…

दिल्ली। तीनों राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में करारी हार के बाद कांग्रेस आज दिल्ली में समीक्षा के लिए एआईसीसी की बड़ी बैठक बुलाई है। एआईसीसी की इस बैठक में कमलनाथ समेत मध्यप्रदेश के कई नेता मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग में हार के कारणों और नए पीसीसी चीफ और नेता प्रतिपक्ष पर भी चर्चा होगा।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एआईसीसी की यह मीटिंग दोपहर तीन बजे से आयोजित होगी। बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की जाएगीे, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व और राज्यों के दिग्गज फेस-टू-फेस चर्चा करेंगे। कांग्रेस की इस बैठक में राहुल गांधी, राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ कमलनाथ शामिल होंगे। इसके अलावा सोनिया गांधी भी बैठक में शामिल हो सकती हैं।

मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस महज 69 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई, वहीं छत्तीसगढ में 35 सीटों पर सिमट कर रह गई है। MP में 2018 के चुनाव में कांग्रेस को 114 सीटें मिले थी, जो पूर्ण बहुमत से 2 सीटें दूर रह गई थी। वहीं छत्तीसगढ में कांग्रेस को 68 सीटें मिली थी। लेकिन इस बार बीजेपी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिखाया। इसके अलावा राजस्‍थान में कांग्रेस को 69 सीटें ही मिली हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.